दोस्तो इस अपडेट मे अलिफ लैला की भाग एक की पूरी कहानियाँ है। इस पूरे भाग मे कुल 31 कहानिया है तथा इसी भाग मे सिंदवाद की 7 यात्राओ की कहानियाँ भी है।------.... अपडेट कैसा लगा ....अप्पना विचार जरूर
दे...
.
आपने सिंदबाद के किस्से सुने होंगे, अलीबाबा और चालीस चोर की कहानी से भी वाकिफ होंगे, अलादीन और जादुई चिराग के बारे में भी जानते होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह सब कहानियाँ कहाँ से आई हैं?ये सारी कहानियाँ अरबी भाषा की महान दास्तान अल्फ लैला व लैला से ली गई हैं जिसे पश्चिमी दुनिया में 'अरेबियन नाइट्स' और भारत में हम 'दास्ताने अलिफ लैला' के नाम से जानते हैं।
अरबी में 'अल्फ' का मतलब हजार होता है और लैला का मतलब रात यानी इसमें एक हजार एक रात की कहानी है जो सारी दुनिया में बराबर लोकप्रिय है।
कहानी अपने आप में एक ऐसी घटना का नतीजा है जो जीवन के लिए संघर्ष को दर्शाता है। किसी जमाने में शहरयार नाम का एक बादशाह होता था जिसने अपनी पत्नी की बेवफाई के नतीजे में यह प्रण ले लिया था कि वह अपने राज्य की हर लड़की से शादी करेगा और दूसरे दिन उसे कत्ल कर देगा।
लोग उसका राज्य छोड़ कर भागने पर विवश हो जाते हैं फिर उसी के वज़ीर की बेटी शहरजाद एक योजना के तहत उससे शादी करती है।
उसकी बहन दुनियाजाद उसे आखिरी कहानी सुनाने के लिए कहती है कि कल तो उसका कत्ल हो जाएगा, बादशाह को भी कहानी सुनने की उत्सुकता होती है और वह इजाजत दे देता है, लेकिन शहरजाद कहानी कहना ऐसे समय में छोड़ देती है जब सबकी उत्सुक्ता अपने चरम पर होती है।
बादशाह कहानी का अंजाम सुनने के लिए उसकी मौत को एक दिन के लिए टाल देता है। फिर कहानी के अंदर से कहानी निकलती है और हर रात वह उसे ऐसी जगह छोड़ती है जिसे सुने बिना राजा को रहा नहीं जाता और वह उसकी मौत को टालता रहता है।
यहाँ तक की हजार रात तक कहानी चलती है और इस बीच शहरजाद को तीन बच्चे भी पैदा होते हैं और फिर अगली रात में वह कहानी खत्म करके अपनी तकदीर का फैसला बादशाह पर छोड़ देती है, और बादशाह को यह एहसास होता है कि सारी महिलाएँ एक सी नहीं होतीं-----
Download-अलिफ लैला की कहानियाँ-भाग 1
No comments:
Post a Comment